नई दिल्ली, मई 20 -- RBI Grade B Recruitment 2026 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से ग्रेड बी ऑफिसर के 60 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आज 20 मई 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे rbi.org.in व Opportunities.rbi.org.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। रिक्त पदों में ग्रेड बी ऑफिसर जनरल की 40, ग्रेड बी ऑफिसर डीईपीआर की 10 और ग्रेड बी ऑफिसर डीआर डीएसआईएम की 10 वैकेंसी हैं। करियर एक्सपर्ट्स का कहना है कि आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा करियर विकल्प या बैकअप हो सकता है जो यूपीएसससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में हर साल करीब 9 से 10 लाख युवा आवेदन करते हैं लेकिन सिर्फ 900 से हजार बच्चों का ही चयन हो पाता है। करियर एक्सपर्ट्स क...