नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- टाटा ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। TCS, टाटा मोटर्स (Tata Motors), टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals), टाटा इंवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन (Tata Investment Corporation), टाटा स्टील (Tata Steel) और टाइटन (Titan) समेत कई कंपनियों के शेयरों में खरीदारी बढ़ी। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का टाटा संस (Tata Sons) को लेकर लिया गया फैसला है। RBI ने टाटा संस (Tata Sons) की ओर से अपना CoR (Certificate of Registration) स्वेच्छा से सरेंडर करने के अनुरोध को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद टाटा संस (Tata Sons) के संभावित IPO की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है, जिसका असर बाजार में टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- 6 महीने में 200% का रिटर्न, आज 52 वीक हाई पर भा...