नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Dussehra 2026, Ravan Dahan Muhurat: दशहरा या विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस साल दशहरा 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने इसी दिन लंकापति रावण का वध करके अधर्म का अंत किया था। वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार करके देवताओं और सृष्टि को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी। दशहरा का त्योहार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। तभी से इस दिन रावण के पुतले का दहन करने की परंपरा है। इस दिन शस्त्र और शमी पूजा भी की जाती है। लेकिन इस बार दशमी तिथि दो दिन होने के कारण लोगों के बीच दशहरा की तारीख को लेकर कंफ्जूयन है। जानें दशहरा की डेट और रावण दहन का शुभ मुहूर्त। यह भी पढ़ें- अष्टमी-नवमी का संयुक्त व्रत आज, पंडित जी स...