पटना, जून 17 -- Raushan Anand News: पटना के मशहूर शिक्षक रौशन आनंद और फैजल खान उर्फ खान सर के बीच का विवाद अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। अब इस पूरे प्रकरण में राष्ट्रीय मानवाधिकार की भी एंट्री हो गई है। रौशन आनंद सर को हाल ही में जमानत मिली है और वो बेऊर जेल से बाहर आए हैं। लेकिन रौशन आनंद सर ने NHRC में अपनी गिरफ्तारी को लेकर शिकायत की है जिसके बाद आयोग ने पटना पुलिस को नोटिस थमा दिया है। पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के खिलाफ प्राथमिकी और उन्हें गिरफ्तार किये जाने का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में पहुंचा है। मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर की शिकायत पर आयोग ने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि प्रियं...