नई दिल्ली, फरवरी 28 -- Ranji Trophy 2025-26 Final LIVE Score Updates: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले का आज यानी शनिवार 28 फरवरी को आखिरी दिन है। रणजी ट्रॉफी को एक नया चैंपियन मिलने की संभावना है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त बना ली थी। वहीं, कर्नाटक की टीम मुकाबले में बहुत दूर है। आज मैच के आखिरी दिन का खेल जारी है। जम्मू-कश्मीर की टीम अभी तक दूसरी पारी में ऑलआउट नहीं हुई है। पहली पारी में जम्मू-कश्मीर ने 584 रन बनाए थे, जबकि कर्नाटक की टीम 293 रन ही पहली पारी में बना सकी थी। 186/4 से आगे खेलते हुए 330 से ज्यादा रन जे एंड के ने बना लिए हैं। रणजी ट्रॉफी फाइनल में कामरान अकमल के 150 रन पूरे हो गए हैं और साहिल लोथरा ने शतक जड़ दिया है। इस मैच में जम्मू एंड कश्मीर के लिए 121 रनों की पारी शुभम पुंडीर ने ख...