नई दिल्ली, फरवरी 24 -- Ranji Trophy Final LIVE Score Updates: सितारों से सजी कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर के जांबाज हैं। रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला आज से शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हुबली के केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर ये मुकाबला खेला जा रहा है। कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। जम्मू-कश्मीर ने सेमीफाइनल मैच में बंगाल की टीम को 6 विकेट से हराया था, जबकि कर्नाटक की टीम ने उत्तराखंड से ड्रॉ खेला था। पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने के लिए वे फाइनल में पहुंचने में सफल हुए थे। 8 बार अब तक कर्नाटक की टीम रणजी ट्रॉफी की चैंपियन बन चुकी है, क्या 9वीं बार ये टीम खिताब जीतेगी या फिर जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार इस ट्रॉफी पर ...