नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Ranji Trophy Final Live Score Karnataka vs Jammu and Kashmir Day 4: कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रनों पर सिमट गई है। मयंक अग्रवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए 160 रनों की पारी खेली, मगर उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। पहली पारी के बाद जम्मू-कश्मीर के पास 291 रनों की बढ़त है। उन्होंने कर्नाटक पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर 477 रनों की विशाल बढ़त बना ली है और वह अपनी पहली ऐतिहासिक खिताबी जीत के बेहद करीब है। जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुक...