नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Ranji Trophy Final Day 2 Highlights: कर्नाटक वर्सेस जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी फाइनल केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। बुधवार को मैच के दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने 500 रनों का आंकड़ा पार किया। बारिश के कारण जल्टी स्टंप्स हुआ। स्टंप्स के समय जम्मू-कश्मीर का स्कोर पहली पारी में 156 ओवर में छह विकेट पर 527 था। शतकवीर शुभम पुंडीर 121 के निजी स्कोर पर आउट हुए। वहीं. अब्दुल समद 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान पारस डोगरा ने 70 रनों की पारी खेली। साहिल लोत्रा 57 और आबिद सादिक 20 रन बनाकर नाबाद हैं। कर्नाटक की नजरें अब गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की पारी को जल्द समेटने पर होंगी। शुभम पुंडीर केशतक और युवा यावर हसन की 88 रन की जुझारू पारी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन कर्नाटक के खिलाफ दो विकेट...