नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Karnataka vs Jammu and Kashmir Ranji Trophy Final: कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर ने मैच के तीसरे दिन कर्नाटक की हालत खस्ता कर दी। आकिब नबी (तीन विकेट) ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कर्नाटक को झकोझोर दिया। स्टंप्स के समय कर्नाटक का पहली पारी में स्कोर 69 ओवर में पांच विकेट पर 220 रन था। कर्नाटक की टीम फिलहाल जम्मू-कश्मीर के 584 रन के विशाल स्कोर से 364 रन पीछे है। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के शतक से कर्नाटक की थोड़ी लाच बची। मयंक 207 गेंदों में 17 चौको की मदद से 130 रन बनाकर नाबाद हैं। कृतिक कृष्ण 75 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद हैं। कृतिक और मयंक छठे विकेट के लिए 58 रन जोड़ चुके हैं। वहीं, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी जम...