नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- अर्जन नागवासवाला (24 रन देकर चार विकेट) की मदद से गुजरात ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के चौथे और आखिरी दिन केरल को पारी और 64 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत से गुजरात अंक तालिका में बंगाल के पीछे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यूपी और बड़ौदा के बीच रणजी मुकाबला ड्रॉ समाप्त हुआ और यूपी को लगातार दूसरी बार पहली पारी की बढ़त के आधार पर सिर्फ तीन अंकों से संतुष्ट होना पड़ा, जबकि बड़ौदा को एक अंक मिला। विदर्भ की टीम अपने चारों मैच जीतकर 24 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि यूपी 19 अंकों के साथ दूसरे और बड़ौदा (18) तीसरे स्थान पर है। यूपी का अब अगला मुकाबला 2027 में मध्य प्रदेश से 17 से 21 जनवरी तक होगा।गुजरात ने केरल को पारी से हराया गुजरात ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के चौथे दिन केरल को पारी और 64 रन से ...