Range Rover Sport SV भारत में लॉन्च, 4 सेकेंड से कम में 100 kmph की स्पीड, कीमत 2 करोड़ से ज्यादा
नई दिल्ली, मई 12 -- लैंड रोवर ने भारत में अपनी नई एसयूवी को लॉन्च किया है। इसका नाम Range Rover Sport SV है। इसकी शुरुआती कीमत 2.05 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह वेरिएंट रेंज रोवर स्पोर्ट के लिमिटेड SV Edition Two से नीचे के सेगमेंट में आता है और इसकी कीमत 30 लाख रुपये कम है। नई रेंज रोवर एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी की यह लेटेस्ट एसयूवी 635 hp की ताकत के साथ आती है। यह 4 सेकेंड से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में।खासतौर से भारत के लिए तैयार किए गए पेंट ऑप्शन लैंड रोवर का दावा है कि 2026 रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी खासतौर से भारत के लिए तैयार किए गए पेंट ऑप्शन्स के साथ आती है। ये कलर सैटिन फिनिश में ग्रीन, मैट फिनिश में ऑरेंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.