नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Rangbhari or Amalaki Ekadashi Puja and Remedies: हिंदू धर्म में एकादशी के दिन को काफी खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। एकादशी महीने में दो बार आती है और इस दिन पूजा करने और व्रत रखने से कई लाभ मिलते हैं। विशेष रूप से इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा होती है। आज रंगभरी एकादशी है, हालांकि इसका संबंध भगवान विष्णु के साथ-साथ शिव-पार्वती से भी है। बता दें कि रंगभरी एकादशी को आमलकी एकादशी के रूप में भी जाना जाता है। फाल्गुन मास में पड़ने वाली इस एकादशी पर आंवले के पेड़ की पूजा होती है और इसी वजह से इसे आमलकी एकादशी नाम भी दिया गया। रंगभरी एकादशी पर अगर विधि-विधान के साथ पूजा की जाए तो भगवान विष्णु के साथ-साथ शिवजी और मां पार्वती का भी आशीर्वाद मिलता है।रंगभरी एकादशी और तुलसी का उपाय 1. रंगभरी एकादशी पर अगर आपने तुलसी से जुड़...