रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक संत डॉ सदानंद का 82वां जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण, भजन-कीर्तन एवं सेवा कार्यों से पूरी तरह भक्तिमय रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राधा-कृष्ण एवं पूज्य गुरुदेव के चरणों में पुष्प अर्पित कर तथा 82 दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 82 दीपों की अलौकिक ज्योति ने पूरे मंदिर परिसर को प्रकाशमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने गुरुजी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। समारोह के मुख्य अतिथि हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार तथा वार्ड पार्षद निहारिका कुमारी ने भी अपने विचार ...