Ranchi News: 5100 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू
रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। श्री श्री 1008 स्फटिक महामणि सिद्धेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। कलशयात्रा में लगभग 5100 महिलाओं ने भाग लिया। श्रद्धालु महिलाओं ने बिआरखो स्थित कोयल नदी से पवित्र जल भरकर जयघोष के बीच यज्ञ स्थल तक कलश यात्रा निकाली, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। यज्ञ के आचार्य पंडित रमेश पौराणिक (कुडू, लोहरदगा) के निर्देशन में प्राण प्रतिष्ठा और रुद्र महायज्ञ हो रहा है। उनके साथ आशुतोष पाठक, दिनेश देव, उमेश मिश्रा, अरविंद मिश्रा और विनायक नाथ शर्मा अनुष्ठान करा रहे हैं। कथा वाचन स्वामी सीताराम शरण कर रहे हैं। चार दिनों तक मध्य प्रदेश से आए कथावाचक धार्मिक कथा सुनाएंगे, जबकि श्रद्धालुओं के लिए पांच दिनों तक विशाल भंडारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.