रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची,संवाददाता। एलईबीबी हाई स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों के संगठन की ओर से गुरुवार को केसी रॉय मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल के साथ मिलकर मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ। ईएनटी मेडिकल शिविर में सभी लोगों ने निःशुल्क जांच का लाभ लेने के लिए पहुंचे। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 50 से अधिक मरीजों ने कान , नाक और गले से संबंधित बीमारियों की जांच करवाई। जिसका नेतृत्व नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के डॉ आशीष कुमार लाहिड़ी और केसी रॉय मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ आरके पांडेय ने किया। आयोजकों ने पूर्ववर्ती छात्रों और शिविर में उपस्थित चिकित्सकों के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...