रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बकाया वेतन के भुगतान और श्रम कानूनों को लागू करने की मांग को लेकर एचईसी के कर्मचारियों, ठेका मजदूरों और सेवानिवृत्त कर्मियों ने एचईसी मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन और सभा की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रबंधन पर कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो दशहरा के बाद बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एचईसी के कर्मचारियों और ठेका मजदूरों का वेतन करीब 34 माह से बकाया है। लगातार बढ़ती महंगाई और वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। दशहरा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान सामान्य दिनों की तुलना में अधिक खर्च होता है, लेकिन व...