रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को सरकारी स्कूलों के 15 विद्यालयों के 322 छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। इनमें 131 छात्र और 191 छात्राएं शामिल थीं। जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, उप प्रमुख अफसाना परवीन और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रीना लकड़ा ने साइकिलें वितरित कीं। पूनम देवी ने कहा कि सरकार दूर-दराज के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और समय पर विद्यालय पहुंचने में सुविधा के लिए यह योजना चला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...