रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के क्लब रोड गंगुटोली में होमराह टावर में वस्त्र विक्रेता कंपनी द्वारा संचालित बिबा फैशन के शोरूम में काम करने वाले कर्मियों ने 31.20 लाख रुपये के माल व नगदी का गबन कर लिया है। मामले में बिबा फैशन लिमिटेड के लीड सेल्स एचआर संजीव रंजन की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि शोरूम में कार्यरत कलस्टर मैनेजर व हरमू के विद्यानगर करम चौक में रहने वाले विकास झा, प्रीतम कुमार, रूपाली समद, पियूष कुमार ने योजनाबद्ध तरीके से कंपनी को लाखों रुपये की चपत लगाई है। इसका खुलासा कंपनी की ओर से उपलब्ध माल के स्टॉक व बिक्री का ऑडिट कराए जाने के बाद हुआ। गबन का खुलासा होने के बाद से सभी कर्मचारी फरार हैं और उनके मोबाइल फोन के स्वीच बंद हैं। बताया गया कि सभी नामजद ने कंपनी की ओर से ब...