रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स रांची में चिकित्सकों की आकलन आधारित पदोन्नति योजना के तहत 29 अक्तूबर को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आवेदनों की प्रारंभिक जांच पूरी कर ली गई है। जांच के बाद कुल 59 चिकित्सकों को योग्य पाया गया है। इन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रिम्स प्रबंधन के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य निर्धारित नियमों और मानदंडों के आधार पर पात्र चिकित्सकों को पदोन्नति का अवसर प्रदान करना है। इससे चिकित्सकों के व्यावसायिक विकास के साथ संस्थान की चिकित्सा सेवाओं और शैक्षणिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। रिम्स प्रशासन ने पदोन्नति की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने की बात कही है। इसके माध्यम से योग्य चिकित्सकों को करियर में आगे ब...