रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची। विशेष संवाददाता झारखंड हाईकोर्ट ने 25 साल पुराने रिश्वतखोरी के मामले में पूर्व डाक सबडिविजनल निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता को बरी कर दिया है। अदालत ने सीबीआई की विशेष अदालत के 11 मई 2006 के फैसले को रद्द करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष रिश्वत मांगने, उसे स्वीकार करने और आरोपी के पास से बरामदगी के आरोपों को साबित करने में विफल रहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रिश्वत मामले में रांची के पूर्व डिप्टी कलेक्टर और कैशियर बरीमामले की पृष्ठभूमि सीबीआई के अनुसार रांची जिले के मांडर प्रखंड स्थित जाहेर बरगरी शाखा डाकघर के पोस्टमास्टर रोजामत अंसारी के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। उन पर मरियम टोप्पो के खाते से चार हजार रुपए की कथित फर्जी निकासी करने का आरोप था। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन डाक सबडिविजनल निरीक...