Ranchi News: 21 से शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। 21वीं चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट गेतलसूद का शुभारंभ 21 नवंबर से होगा। महेशपुर शिव मंदिर में शनिवार को राजेंद्र यूनाइटेड के सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर टूर्नामेंट का फिक्सचर जारी किया। टूर्नामेंट के सभी मैच अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच 21 नवंबर को हाथुकोदा सत्यारी टोली और फोरएस बड़ाम के बीच होगा। फाइनल मैच 29 नवंबर को खेला जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव केके सोन होंगे। अध्यक्ष राजेंद्र शाही मुंडा ने बताया कि वर्ष 2001 से लगातार टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। विजेता टीम को पांच लाख रुपये, उपविजेता को तीन लाख रुपये और दोनों सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।मौके पर अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.