Ranchi News: 20 दिन से झारनेट ठप रहने से जमीन के काम प्रभावित
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। पिछले 20 दिन से समाहरणालय के मॉडर्न रिकॉर्ड रूम में झारनेट सेवा ठप रहने से राजधानी में जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। 29 जून से सेवा ठप होने के चलते लोगों को ऑनलाइन खतियान व अभिलेख जारी नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में जमीन की खरीद-बिक्री, दाखिल-खारिज, बैंक ऋण व अदालतों में लंबित मामलों से जुड़े जरूरी काम पर असर पड़ रहा है। इतने लंबे समय तक समस्या बनी रहने से दूर-दराज से आने वाले रैयतों को बार-बार कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। समय व पैसे की बर्बादी होने से लोगों में नाराजगी भी है। लोगों ने प्रशासन से इसे शुरू कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.