रांची, जुलाई 2 -- Ranchi News: खलारी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल एनके एरिया में पिछले 19 वर्षों से बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय का गुरुवार को पुनर्निर्माण के बाद भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर और शिलापट्ट से परदा हटाकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इससे पहले, डकरा पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत सीसीएल के प्रबंध निदेशक नीलेंदु कुमार सिंह और निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्रा ने गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय से आए सभी ...