रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची। हाईकोर्ट ने 17 साल पुरानी हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में हजारीबाग की निचली अदालत के फैसले को रद्द करते हुए आरोपी खलील को बरी कर दिया है। निचली अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मामला वर्ष 2009 का है, जब 21 मार्च को हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित पसेरिया गांव के नाले से ममता रानी डे उर्फ रीता डे का शव मिला था। अभियोजन पक्ष ने आपसी विवाद को हत्या की वजह बताया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि इस केस में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था और अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश करने में विफल रहा। इसके अलावा, बचाव पक्ष द्वारा पेश किए गए रेलवे ड्यूटी रजिस्टर से भी साबित हुआ कि घटना के समय आरोपी अपनी ड्यूटी पर तैनात था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...