Ranchi News: 13 साल की बच्ची के सामने जेवर चुरा ले गए किरायेदार
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। न्यू पुंदाग निवासी ज्योत्सना दास के घर में घुस कर दो लाख रुपए से अधिक के जेवरात चोरी कर ली गई है। आरोप किरायेदार गौरव यादव और उसकी पत्नी अलीशा यादव लगा है। इस वारदात को दोनों ने ज्योत्सना की 13 वर्षीय पुत्री के सामने अंजाम दिया। आरोप है कि दंपती ने बच्ची को डराते हुए हत्या की धमकी भी दी है। ज्योत्सना ने पुंदाग ओपी में दंपती के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। ज्योत्सना ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को दोपहर करीब सवा 12 बजे वह आंख की जांच कराने गई थी। दो बजे लौटी तो देखा कि अलमारी खुली हुई है। उसमें सोने के जेवर गायब हैं। इसके बारे में उन्होंने बेटी पूछताछ की, लेकिन वह डरी हुई थी। उसने आरोपी दंपती की करतूत के बारे में जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.