रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने गुरुवार को कार्रवाई की। हरमू बाइपास मार्ग पर फुटपाथ और पाथवे पर अवैध रूप से लगाए गए 10 मोनोपोल व 10 होर्डिंग पर नोटिस लगाया गया। संबंधित संचालकों को तीन दिन में स्वयं इन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि के बाद निगम विशेष अभियान चलाकर सभी अवैध होर्डिंग व मोनोपोल हटाएगा। साथ ही लोहे एवं अन्य सामग्री को जब्त कर कानूनी कार्रवाई भी करेगा। अवैध ढांचे सड़क सुरक्षा के लिए खतरा

सड़क सुरक्षा का महत्व नगर निगम ने कहा है कि फुटपाथ पर लगाए गए विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग पैदल यात्रियों के आवागमन में बाधा पैदा करते हैं। इनके गिरने पर लोगों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा हो सकता है। ऐसे अवैध ढांचे न केवल सार्वजनिक सुविधाओं में बाधक हैं,...