रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने शुक्रवार को भारत सरकार के उपक्रम पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत 1.92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने बेड़ो प्रखंड की जरिया पंचायत के मासु गांव में पंचम एवं मंगल के घर से अखरा तक, बिशु मुंडा के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक, मुड़ामु गांव में चाय अंबा से अखरा तक, जरिया गांव में बुधवा उरांव के घर से अरुण साहू के घर तक और अभय महली के घर से अजय अधिकारी के घर तक बनने वाले कुल पांच पीसीसी पथों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बंधु तिर्की ने कहा कि पावरग्रिड की सीएसआर योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा मे...