रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। घासी नायक समाज ने अतिक्रमण हटाने के दौरान बेघर हुए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए आवास व खेलने की व्यवस्था करने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टाइगर संदीप नायक ने कहा है कि पिछले दिन डिबडीह रोड में सेटेलाईट कटहल कोचा और दादका कोचा कॉलोनी के पास निगम व जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान में समाज के होनहार राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी शिवम नायक और मलखम्ब योग खिलाड़ी राकेश नायक के अलावा रोहन नायक और उनका परिवार भी बेघर हो गया है। अभियान के बाद से सभी खिलाड़ियों का अभ्यास भी नहीं हो रहा है। उन्होंने झारखंड सरकार एवं रांची जिला प्रशासन से बेघर हुए खिलाड़ियों के लिए आवास, पढ़ाई व प्रशिक्षण की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। इधर, संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के अलावा अजय नाय...