रांची, अक्टूबर 19 -- Ranchi News: रांची। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के सत्य अमर लोक पूजा पंडाल में रविवार संध्या 6:30 बजे से ही द्धालुओं का तांता लगा रहा। माई चरणियां में झूमत रह... जैसे भोजपुरी भक्ति गीतों और पूजा समिति के दिशा-निर्देशों के बीच पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। इस बार पंडाल को दक्षिण भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' की अनोखी थीम पर तैयार किया गया है, जिसकी बारीक कलाकारी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। दक्षिण भारतीय शैली में तैयार चटक रंगों के मुखौटों, गन्ने, सुपारी, नारियल, ताड़ के पत्तों की झालर और केले के घौदों से की गई प्राकृतिक सजावट लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नई थीम पर बने पंडालों को देखने के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु एजी कॉलोनी से परिवार के साथ आईं उषा रानी, रातू रोड़ की श्व...