रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। संत जोसेफ उच्च विद्यालय, तोरपा में शनिवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण दिवस मनाया गया। विद्यालय के एनसीसी एएनओ सेकेंड लेफ्टिनेंट तेलेस्फोर केरकेट्टा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों, छात्रों और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक रेव. अनिल बिलुंग ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: बच्चों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, जलव...