रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रांची। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रविवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत एवं विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों से जुड़े सात बंदियों के आवेदन रखे गए, जिनमें दो बंदियों को राहत देते हुए कारामुक्त किया गया। इस दौरान बंदियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। न्यायिक पदाधिकारियों ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। डालसा सचिव राकेश रौशन ने स्वयं भोजन चखकर गुणवत्ता परखी और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। शिविर में बंदियों को नालसा और झालसा की ओर से उपलब्ध कानूनी सहायता एवं अधिकारों की भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- उपकारागार में जेल अदालत और स्वास्थ्य शिविर आयोजित यह भी पढ...