रांची, नवम्बर 13 -- Ranchi News: रांची। क्रिसमस के स्वागत में शुक्रवार को होटल कैपिटल हिल में पारंपरिक केक मिक्सिंग समारोह का आयोजन किया गया। इसमें होटल के संचालकों, अतिथियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ड्राई फ्रूट्स, मेवे, किशमिश, चेरी और सुगंधित मसालों को मिलाकर रस्म निभाई। होटल के एजीएम सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन प्रेम, एकता और खुशियां बांटने का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि 20 से 26 दिसंबर तक होटल में विशेष केक शॉप लगेगी, जहां विभिन्न पारंपरिक केक उपलब्ध रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...