रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। 107वें ऑटोनॉमी दिवस के अवसर पर तोरपा विधानसभा क्षेत्र के हाबो मैदान में जीईएल चर्च हाबो मंडली द्वारा शुक्रवार को आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने मैदान में पहुंचकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Simdega News: पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएँ छात्र: जोसिमाखिलाड़ियों का प्रोत्साहन खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि हॉकी झारखंड की पहचान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।...