रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। इटकी रोड स्थित हेहल बगीचा टोली जतरा स्थल पर मंगलवार को सोहराई जतरा महोत्सव का आयोजन होगा। हेहल सरना समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत पाहन, पइनभोरा, मुंडा, कोटवार, महतो और धर्म अगुवाओं द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से होगी। अध्यक्ष सुचित उरांव, पाहन राकेश तिर्की व पार्षद अजीत कच्छप ने बताया कि हेहल, बजरा, बनहौरा, हरमू सहित कई गांवों से खोड़हा दलों के आगमन के बाद अखड़ा में पूजा होगी। दोपहर में खोड़हा दल, सजनी ग्रुप और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री चमरा लिंडा, विधायक नवीन जयसवाल, मेयर रोशनी खलखो, उप मेयर नीरज कुमार, पूर्व उप मेयर अजयनाथ शाहदेव व नारायण उरांव सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे...