रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार और जिला स्वास्थ्य समिति, खूंटी की ओर से रविवार को मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 'गिफ्ट ऑफ लाइफ' कार्यक्रम के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की जांच की गई। जांच के बाद बम्हनी गांव के अगुस्तुस कंडुलना (10 वर्ष) और जकरियस ढोड़राय (5 वर्ष), बिचना गांव के शिवांश तिडू (2 वर्ष), माहिल गांव के अंश पूर्ति (2 वर्ष 6 माह) तथा दारला गांव की अल्फा कुमारी (9 वर्ष) को आगे की जांच के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेजा गया। वहां अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि (केरल) से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बच्चों की स्क्रीनिंग करेगी। जिन बच्चों में ऑपरेशन या विशेष उपचार की आवश्यकता होगी, उनका अमृता हॉस्पिटल में निःशुल्क इलाज और हार्ट ऑपरेशन ...