रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस कार्यालय में आकर हुड़दंग मचा रहे हैं, फसाद कर रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ललकार रहे हैं। भाजपा के इस रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में आकर हंगामा करना और कांग्रेसजनों को चुनौती देना भाजपा की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। जमशेदपुर में जिस तरह से भाजपा ने हंगामा किया, पत्थरबाजी की, लाठियां भांजी यह गलत राजनीतिक डायरेक्शन में जा रहे हैं। कांग्रेस ने अगर अपना आपा खो दिया और मर्यादा को छोड़ दिया तो इनको जान बचाने की मुश्किल हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: भाजपा महिला मोर्चा के कांग्रेस जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी, कई कार्य...