रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के समीप हुंडरू गांव में नवनिर्मित मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। शनिवार को आयोजित कलश यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा धारण किए बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय और उत्सव जैसा माहौल बना रहा, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...