रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से 15 जुलाई को शहर के डाकबंगला रोड स्थित नगर भवन में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी छह प्रखंडों के 300 से अधिक मैट्रिक और इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त मो. जावेद हुसैन और पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम दीपेश कुमारी, एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश महतो सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य उपस्थित रहेंगे। हिन्दुस्तान परिवार, खूंटी की ओर से आयोजित इस समारोह में झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक), सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष...