रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री महावीर मंडल, गोपाल मार्ग बंशी चौक की ओर से चार सितम्बर को जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कई अनुष्ठान होंगे। वहीं छोटे बच्चों के बीच बालरूप सज्जा प्रतियोगिता भी होगी। महिला मंडली की किरण देवी, रचना देवी, सुधा देवी, मीरा देवी, नीतू देवी और तारा देवी के नेतृत्व में भजन कार्यक्रम होगा। देर रात पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। संगठन के संरक्षक शंकर प्रसाद ने बताया कि आयोजन कमेटी की ओर से नौ सितम्बर को छट्ठी महोत्सव का आयोजन होगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विश्वनाथ नारसरिया, अजय वर्मा, कुणाल अजमानी, बद्री लाल, शिव नंदन साहू, बजरंग लाल, बबली पांडेय, महावीर कुमार, शुभम सोनी, करन वर्मा, सूरज कुमार, प्रियांश...