रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची। हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने नेजाम नगर छोटा तालाब के पास से मुबारक उर्फ इमरोज को गिरफ्तार किया है। वह मक्का मस्जिद के पास का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने सात पुड़िया ब्राउन शुगर व 36 सौ रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह तस्करों से बूटी मोड़ बस स्टैंड के पास से एक व्यक्ति से ब्राउन शुगर की खरीदारी करता था और उसे ऊंची कीमत पर हिंदपीढ़ी इलाके में युवाओं के बीच बिक्री करता था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अरगोड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो को पकड़ा यह भी पढ़ें- Ranchi News: ब्राउन शुगर मामले में आरोपी को नहीं मिली जमानत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...