रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नेजाम नगर लकड़ी पुल इलाके में रहने वाले मो मोदसिर ने पानी निकासी के मसले को लेकर पड़ोसियों के साथ मारपीट की। मारपीट की घटना में दो परिवार के छह लोग जख्मी हुए। आरोप है कि हमलावर ने पहले ईंट-पत्थर से पड़ोसियों से वार किया। इसके बाद छुरा से हमला कर मो चांद को घायल कर दिया। मामले में मो तबरेज की लिखित शिकायत पर मोदसिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी ने गुरुवार को भी मो चांद और भगिनी खुशबू परवीन के आवास पर ईंट-पत्थर बरसाए। इस क्रम में रेहान खातून पर पत्थर और छुरा से वार किया। विरोध करने पर उसने मो चांद पर लात-घूंसे बरसाये। इससे पूर्व बताया कि पिछले छह जुलाई को भी मोदरसिर ने तबरेज, पत्नी रेशमा परवीन और उनकी मां की जमकर पिटाई की थी। इस क्रम में नामजद ने ...