रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड वन कार्यालय में मंगलवार को हाथियों के हमले से मकान क्षतिग्रस्त होने वाले छह परिवारों के बीच वन विभाग की ओर से मुआवजा राशि का चेक वितरित किया गया। फोरेस्टर ललित महतो ने प्रभावित परिवारों को चेक सौंपा। मुआवजा पाने वालों में सुमू बारूवेड़ा मौजा के दहसा मुंडा, सोमरा मुंडा, डडगी मुंडा, फूलमनी देवी और कांडे हस्सा शामिल हैं। सिरमटोला निवासी मतिया गंसू को भी मुआवजा दिया गया। मौके पर कांग्रेस नेता सह मुखिया प्रतिनिधि सारले विनोद मुंडा और वन मित्र सुरेश महतो मौजूद थे। मुआवजा मिलने से हाथियों के उत्पात से प्रभावित परिवारों को राहत मिली। ग्रामीणों ने समय पर मुआवजा देने के लिए वन विभाग के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...