Ranchi News: हाथी का वीडियो बनाने के दौरान हमले में युवक की मौत
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। जंगली हाथी का वीडियो बनाने के दौरान सोमवार रात उसके हमले में गंभीर रूप से घायल इरबा गांव निवासी इफ्तिखार अंसारी की मंगलवार को इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। घटना ओरमांझी के डहू गांव के पास एक खेत में हुई। बताया गया कि झुंड से बिछड़े दो हाथी क्षेत्र में घूम रहे थे। इफ्तिखार हाथी का वीडियो बना रहा था, इसी दौरान हाथी ने उसे पटक दिया और उसके दांत पेट में घुस गए। गंभीर हालत में उसे मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी के अनुसार दोनों हाथी सोमवार को अंगदा की ओर से रुक्का होते हुए डैम के किनारे से रुक्का, करमा और ओरमांझी के चकला हरिजन टोली होते हुए मुन्ना पतरा पहुंचे थे। इसके बाद सिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.