रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। वन विभाग ने हाथियों के संभावित खतरे से बचाव के लिए शुक्रवार को प्रखंड के ओबर, कुच्चू, बदरी, सिंगरी और इरबाडीह गांवों में ग्रामीणों के बीच पटाखे तथा हाथी भगाने की अन्य सामग्री का वितरण किया। प्रभारी फॉरेस्टर नितिन गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में हाथियों का झुंड पैना पहाड़ और कुतुरलोवा के जंगल में डेरा जमाए हुए है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने, हाथियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाने तथा किसी भी प्रकार की क्षति या हाथियों की गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हाथी ने पीडीएस का दरवाजा तोड़ पांच बोरी चावल किया बर्बाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...