रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची के आसपास स्टेट हाईवे (एचएच) और नेशनल हाईवे (एचएच) पर अनियंत्रित पार्किंग तथा सांकेतिक बोर्डों का अभाव गंभीर हादसों को न्योता दे रहा है। ऐसे मार्गों पर जहां-तहां पार्क किये जाने वाहन राहगीरों व दूसरे वाहन चालकों के काल बन रहे हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने गुरुवार को इस मुद्दे की पड़ताल की तो सामने आया कि एनएच-33 (रांची-टाटा मार्ग) के तमाड़, बुंडू फ्लाईओवर और तैमारा घाटी में सड़क किनारे कतारबद्ध खड़े होने वाले ट्रक हादसों का मुख्य कारण बन रहे हैं। रात में लंबी दूरी के चालक आराम के लिए हाईवे के पास ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे पीछे से टक्कर होने की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा, रांची-गुमला फोरलेन और स्टेट हाईवे पर लंबे समय से खराब पड़े वाहन भी सुरक्षा...