Ranchi News: हल्की बारिश में ही घरों में घुसा पानी, लोग पलायन को विवश
रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच राहे प्रखंड के राहे गांव स्थित धोबी मुहल्ला में रविवार को जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गई। सुबह से गली में पानी भरना शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे घुटने से ऊपर पहुंच गया। 10 से अधिक घरों में पानी घुस गया। जलनिकासी धीमी होने के कारण मुहल्ले की गली में दिनभर घुटने भर पानी जमा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि झरिया बांध से निकलने वाली शाखा नहर टूट जाने से उसका पानी सीधे धोबी मुहल्ला में बहने लगा। इससे जितेंद्र बैठा, अशोक बैठा, गोपाल रवानी समेत कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। राजेश्वर पांडेय के घर में भी घुटने भर पानी भर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह पहले ही घर छोड़कर दूसरे गांव चले गए हैं। ग्रामीणों ने शाखा नहर की जल्द मरम्मत कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.