रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। उर्सुलाइन कान्वेंट में रांची आर्च डायसिस युवा संघ की ओर से आयोजित रांची महाधर्मप्रांतीय आदिवासी नृत्य और फैशन शो प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा सोमवार को की गई। रविवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 27 पल्लियों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में नृत्य स्पर्धा के तहत सामलौंग पल्ली ने प्रथम, दिघीया पल्ली ने द्वितीय तथा मुकुंदा पल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं फैशन शो प्रतियोगिता में प्रभात तारा पल्ली को प्रथम, हरमू पल्ली को द्वितीय और हेसाग पल्ली को तीसरा स्थान मिला। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आज समाज को बांटने का प्रया...