रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। क्षत्रिय गौरव एकता मंच, झारखंड की पहली कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को हरमू में केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी 24 जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार, बालिका शिक्षा, करियर काउंसिलिंग और युवाओं को खेलकूद से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मंच ने रांची में बालिका छात्रावास खोलने, सभी जिलों में गौरवशाली इतिहास से संबंधित पुस्तकालय स्थापित करने और हर तीन माह में अलग-अलग जिलों में बैठक करने का निर्णय लिया। अगली बैठक देवघर में होगी। सदस्यता शुल्क Rs.1000 तय किया गया और सालाना पारिवारिक परिचय सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी।बैठक में अजय सिंह, सिद्धार्थ गौतम, रमेश सिंह, सर्वेश सिंह, सुधीर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा सिंह, युवा मोर्चा अध्...