Ranchi News: हरि मंदिर में श्रद्धा के साथ हुई मां विपदतारिणी की पूजा
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। शहर के प्रसिद्ध हरि मंदिर में शनिवार को मां विपदतारिणी की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, मंगल तथा सभी संकटों से रक्षा की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: परम्परागत ढंग से हुई मां विपदतारिणी की पूजापूजा का आयोजन पूजा के दौरान महिलाओं ने तेरह प्रकार के फल और तेरह प्रकार की मिठाइयों से सजी डलिया मां विपदतारिणी को अर्पित की। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दीं। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। पूजा का आयोजन हरि मंदिर ट्रस्ट के अंजन दास के नेतृत्व में हुआ। ट्रस्ट के अरिंदम दास ने बताया कि मां व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.