रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के हरिहरपुर जामटोली लैंप्स लिमिटेड में गुरुवार को शिल्पी नेहा तिर्की, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के सौजन्य से 50 प्रतिशत अनुदान पर एनएससी कंपनी के उन्नत किस्म के रबी फसल गेहूं बीज वितरण का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मंत्री प्रतिनिधि कृषि विभाग रमेश उरांव, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड महासचिव बुधराम लोहरा, वीरेंद्र उरांव, लैंप्स प्रबंधक गोयंदी उराईन, ग्राम प्रधान रामप्रसाद लोहरा, पड़हा राजा विशाल उरांव और महतो लाखो उरांव ने संयुक्त रूप से किया। रमेश उरांव ने कहा कि लैंप्स में उपलब्ध गेहूं बीज अच्छी किस्म का है। उन्होंने किसानों से लैंप्स से बीज लेकर खेती करने की अपील की। लैंप्स अध्यक्ष चरवा उरांव ने कहा कि किसान अब कभी भी हरिहरपुर जामटोली लैंप्स पहुंचकर गेह...